शराब की दुकान पर महिलाओं ने की तोड़फोड़
झांसी, 15 मार्च (हि.स.)। पुलिस लाइन में जब शनिवार काे पुलिकर्मी व अधिकारी होली खेल रहे थे, उसी समय शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट के पास खुली साहू वाइन शॉप पर में महिलाओं ने ताेड़फाेड़ कर दी। महिलाओं ने यह कदम घनी आबादी में घनी आबादी में खुलने से नाराज थी। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी नहीं सुनी गई तब उन्होंने यह किया।
दतिया गेट के पास रहने वाली महिला शोभा व अनिता सहित दर्जनों महिलाओं ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जब से शराब की दुकान यहां खुली है परिवार का जीना दूभर हो गया है। आये दिन शराबी नशे में धुत हाेकर घराें के दरवाजों पर पड़े रहते हैं। देर रात तक शराब पिलाने का इस दुकान में काम चलता है। शराबी गंदी गंदी गालियां देते हैं। उनके घरों में ताक झांक करते हैं। कई बार जिला प्रशासन को सूचित किया गया। लेकिन शराब की दुकान नहीं हटाई गई। आज उन्होंने खुद कानून को हाथ में लेकर यह कार्य किया है।
—————