शासकीय प्राथमिक शाला का भवन गुरिया हल्के आंधी-तूफान में हुआ क्षतिग्रस्त

शासकीय प्राथमिक शाला का भवन गुरिया हल्के आंधी-तूफान में हुआ क्षतिग्रस्त

जगदलपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत गुरिया में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का भवन आज हल्के आंधी-तूफान में ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त शाला भवन का जीर्णोद्धार मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के अंतर्गत हाल में ही किया गया था, लेकिन मामूली आंधी-तूफान में बुरी तरह क्षतिग्रस्त होना कई प्रश्नचिन्ह खड़े करते हैं।

वर्तमान में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यदि यह घटना शैक्षणिक सत्र के दौरान घटती, तो इसका खामियाजा उठाना पड़ता। स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग को शीघ्रता से क्षतिग्रस्त शाला भवन की मरम्मत करानी चाहिए, जिससे आगामी सत्र में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।