फतेहाबाद : सांसद सुभाष बराला ने स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी का ध्वज

फतेहाबाद : सांसद सुभाष बराला ने स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी का ध्वज

फतेहाबाद, 6 अप्रैल (हि.स.)। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को अपने निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वज फहराया। सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद किया। इसके अलावा सांसद सुभाष बराला ने रविवार को अपने निवास स्थान पर विभिन्न गांवों के सरपंचों और सरपंच प्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने गांवों में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की और केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिसार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया। सांसद बराला ने ग्रामीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, स्वच्छ भारत मिशन और उज्ज्वला योजना, तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों बारे सरपंच व प्रतिनिधियों से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अपने आवास पर पहुंचे नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय पर नागरिकों तक पहुंचाने पर वार्तालाप हुआ। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल को हिसार में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया। साथ ही, उन्होंने 20 अप्रैल को गांव पालवां, उचाना में सर्वजातीय दहाडऩ खाप के चबूतरे पर शिरोमणी धन्ना भगत की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और विकास के संकल्प को बल मिलेगा।