एसएसपी ने यातायात जवानों को वितरित किए छतरी, पानी बोतल व इलेक्ट्रॉल पाउडर

एसएसपी ने यातायात जवानों को वितरित किए छतरी, पानी बोतल व इलेक्ट्रॉल पाउडर

रायपुर, 18 अप्रैल (हि. स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के हाथों आज शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में तैनात अधिकारी- कर्मचारियों को पानी बोतल, इलेक्ट्रॉन पाउडर एवं छतरी का वितरण किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिंह ने यातायात में तैनात सभी अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान हमेशा पानी बोतल रखने, इलेक्ट्रॉल पाउडर का उपयोग करने एवं छतरी के नीचे रहकर ड्यूटी करने निर्देश दिए।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह ने यातायात पुलिस रायपुर की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार जताया।

इस अवसर पर डॉ. यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर एवं गुरजीत सिंह सहित अन्य यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।