राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार
कोडरमा, 2 मई (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने शुक्रवार को कोडरमा सीओ कार्यालय परिसर से राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार आवेदक बहादुर राणा बेकोबार निवासी ने इस संबंध में ब्यूराे काे लिखित शिकायत की थी कि
कि पांच एकड़ 62 डिसमिल जमीन पंजी 2 में चढ़ाने और खाता संख्या 294 रकवा 91 डिसमिल जमीन का प्लॉट
ऑनलाईन चढ़ाने एवं
रसीद निर्गत करने का आदेश देने के लिए अंचल अधिकारी कोडरमा को 19 जनवरी 2023 को आवेदन दिया था। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बहादुर राणा 18 फरवरी 2025 को उपायुक्त कोडरमा को मामले के संबंध में आवेदन दिया। जब बहादुर राणा अपने जमीन से संबंधित काम के लिए राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद से मिले तो उन्होंने कहा कि आपका बहुत जमीन का काम है आपको 50 हजार देना होगा, तभी आपका काम होगा। बहादुर राणा रिश्वत देना नहीं देना चाहते थे। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए एसीबी हजारीबाग को आवेदन दिया । इसके बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया । जांच में आरोपित की ओर से आवेदक से 45 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया । प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार 2 मई को मांग की गई। एसीबी की हजारीबाग की टीम ने
आरोपित सुरेंद्र प्रसाद को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम का नेतृत्व एसीबी इंस्पेक्टर विजय कुमार कर रहे थे।
—————