पामेला में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
जगदलपुर, 24 मई (हि.स.)। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पामेला में एक बुजुर्ग ने अपने भतीजे के पुत्र की छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में घर के बाहर बाड़ी में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर आज शनिवार सुबह पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवाया, जहां पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए भतीजा बलराम ने बताया कि चाचा रघु मौर्य उम्र 70 वर्ष अपनी पत्नी के साथ ग्राम पामेला में रहता था, चाचा शराब का आदि था, शुक्रवार को बलराम के पुत्र का छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। रात में ही रघु घर से गायब हो गया। आज शनिवार सुबह परिजनों को जब रघु के घर मे नहीं होने की जानकारी मिली तो उसकी खोजबीन करने पर घर के बाहर बाड़ी में रघु को पेड़ में फांसी लगा देखकर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस माैके पर पंहुचकर शव को पाेस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवाया।
—————