बस्तर विश्वविद्यालय में विभिन्न सेमेस्टर परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन 15 मई तक

बस्तर विश्वविद्यालय में विभिन्न सेमेस्टर परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन 15 मई तक

जगदलपुर, 10 मई (हि.स.)। बस्तर विश्वविद्यालय ने जनवरी से जून 2025 सत्र के विभिन्न सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन की 10 मई अंतिम तिथि काे अब 15 मई तक बढ़ा दी है । फॉर्म भरने से बचे स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के रेगुलर, प्राईवेट, भूतपूर्व और एटीकेटी छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म आनलाईन कर सकते हैं । ऑनलाइन के बाद आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन की हार्डकॉपी संबंधित महाविद्यालय में 17 मई तक जमा किए जा सकेंगे । सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित तारीख में फॉर्म ऑनलाइन कर लेने की अपील की गई है । किसी भी प्रकार के दिक्कत होने पर परीक्षा विभाग के हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। विदित हाे कि ऑनलाइन फार्म भरने के लिए 10 मई अंतिम तिथि रखी गई थी लेकिन पिछले कई दिनों से पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों और फिर शुक्रवार से पोर्टल के बंद होने के बाद बीयू प्रबंधन ने छात्रों को राहत देने के लिए परीक्षा फार्म भरने के लिए समय बढ़ाया है।

रजिस्ट्रार राजेश लालवानी ने बताया कि, पोर्टल में दिक्कतें आने के बाद इसे बंद कर दिया गया है और जल्द ही तकनीकी खराबी दूर कर ली जायेगी। हमने छात्रों को राहत देने के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि को 10 मई से बढ़ाकर 15 मई कर दिया है।

—————