हिंदुओं को संगठित व जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
फतेहपुर, 08 मई (हि.स.)। जिले के बिन्दकी नगर के प्रमुख मार्गो में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही। हिंदुओं को संगठित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया।
नगर में आज शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुआ। गणवेश में गाजे बाजे के साथ पथ संचलन बिंदकी कस्बे के मोहल्ला फाटक बाजार बाजार होते हुए महजनी गली होते हुए कटरा मोहल्ला पहुंचा। यहां से पथ संचलन मोहल्ला बजरिया होते हुए खजुहा चौराहा, ललौली चौराहा पहुंचा। जहां से पथ संचलन तहसील रोड होते हुए गांधी चौराहे पहुंचा। इसके बाद पथ संचलन बर्तन गली, घीयाही गली, फाटक बाजार, मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुनः समाप्त हो गया। अंत में बौद्धिक कार्यक्रम हुआ।
पथ संचलन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ऋतुराज, जिला संघ चालक राम प्रकाश सिंह चौहान, जिला प्रचारक अरुण, नगर संघ चालक राम बहादुर सिंह, नगर कार्यवाह राजकुमार सोनी, नगर प्रचारक रविंद्र, मुख्य शिक्षक सह नगर कार्यवाह हर्षित त्यागी विधायक राजेंद्र सिंह पटेल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।