चालीस मिनट के अंधड़ -पानी के बाद बदहाल राजधानी रायपुर के कई हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार घंटो रही बिजली गायब
रायपुर, 2 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार को दोपहर बाद आई आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने बिजली विभाग की पोल खोलकर रख दी। गुरुवार जहां शाम पांच बजे से लेकर आधी रात तक बिजली गायब रहीं ,वही आज शुक्रवार भी सुबह से लेकर दोपहर बाद तक राजधानी रायपुर के अधिकांश हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रायपुर जिले में बिजली के खम्भों पर पेड़ गिरने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली चली गई। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी आदि में बिजली गुल हो गई थी।राजधानी रायपुर में रजिस्ट्री कार्यालय, कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अधिकांश सरकारी कार्यालयों में जनरेटर नहीं होने से अंधेरा छाया रहा।
ज्ञात हो कि 33 के व्ही के सबस्टेशन पावर वितरण कंपनी के अंतर्गत आते हैं ,जबकि 132 केव्ही के सब स्टेशन पावर पारेषण कंपनी के अंतर्गत आते हैं ।एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि निजी ठेकेदारों के हाथ में सब स्टेशन चले जाने पर स्थितियां बदतर हैं ,हालात यह थे कि लो डिस्पैच केंद्र ठप्प हो गया था और उसे जनरेटर से चलाया जा रहा था।तेज आंधी की वजह से कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ बिजली पोल पर गिरे। इसके कारण बिजली गुल हो गई। भिलाई, रुआंबांधा, दुर्ग, बघेरा, पुलगांव, कुहारी, अमलेश्वर, रानीतराई, धमधा बोरी तक बिजली प्रभावित रही। रानीतराई में बिजली पोल टूट कर सड़क पर गिर गया। इसके कारण बिजली उपभोक्ता काफी परेशान रहे। उन्हें करीब 8.30 बजे तक अंधेरे में रहना पड़ा। भिलाई में तेज आंधी ने शहर के अंधेरे में डूबा दिया। करीब 4 घंटे तक पूरा शहर अंधेरे में डूब रहा। जैसे ही तूफान थमा बिजली कंपनी का अमला मैदान में सक्रिय हुआ। दुर्ग नगर संभाग के 13 सब स्टेशन में स्टैंड बाई 33 केवी से डावर्ट कर सप्लाई पहुंचाया गया।
राजधानी में गुरुवार की शाम तेज अंधड़ के बाद देर रात तक बिजली बंद रही। 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने से मुख्य के अलावा अंदरूनी सड़कों पर पेड़ गिर गए। इससे यातायात भी बाधित रहा। तार पर पेड़ व टहनी गिरने से कई इलाकों में घंटों बिजली बंद रही। कई बिजली पोल भी उखड़ गए हैं। रायपुर जिले में 133 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली चली गई। दुर्ग, महासमुंद, धमतरी आदि में बिजली गुल हो गई थी। तूफान के चलते बेमेतरा जिले में ग्राम राखी जोबा स्थित सूरज राइस मिल की दीवार गिर गई। इससे मिल में रखी धान की बोरियों के नीचे गिरने से छह मजदूर दब गए थे। इनमें दो मजदूरों नंदकुमार निषाद, बिसवंतीन साहू की मौत हो गई। रायपुर में देवेंद्र नगर में नेताजी चौक का शेड गिर गया।
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में दस साल बाद ऐसा तूफान आया है। इसके चलते रेल और विमान सेवा भी प्रभावित हुई।भिलाई, दुर्ग और रायपुर में देर रात तक अधिकांश स्थानों की बिजली गुल हो गई। बिलासपुर संभाग में मामूली अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं राजनांदगांव के पास रसमड़ा स्टेशन पर ओएचई लाइन में फाल्ट आने के कारण वंदेभारत ट्रेन को एक घंटे रोकना पड़ा।तार पर पेड़ व टहनी गिरने से कई इलाकों में घंटों बिजली बंद रही। कई बिजली पोल भी उखड़ गए हैं।
भिलाई-दुर्ग में गुरुवार शाम को आई आंधी व बारिश से शुक्रवार को भी जनजीवन थम सा गया। कई जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली के तार भी टूट गए। एचटी लाइन के तार टूटने के कारण भिलाई-दुर्ग शहर देर रात तक अंधेरे में डूबा रहा। जिसका प्रभाव शुक्रवार को भी मिला।आज भी लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
—————