पीडीए के प्रवर्तन दल ने सील किया अवैध निर्माण
प्रयागराज,03 मई (हि.स.)। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पीडीए ने शनिशार काे अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण के खिलाफ प्रवर्तन दल ने शहर के कटरा मोहल्ले में अभियान चलाया। प्रवर्तन दल ने अवैध निर्माण को सील किया और चेतावनी दी। बिना परमिशन के निर्माण पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोन एक के जाेनल अधिकारी और उप जोन 1 में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ आज अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी सूरज कुमार पटेल ने बताया कि अवर अभियन्ता विनोद कुमार गुप्ता और सुपरवाइजर और पीडीए की प्रतर्वन टीम कटरा मोहल्ले में स्थित भूखण्ड संख्या 64 में सीमा सिंह पत्नी गोरखनाथ सिंह अवैध निर्माण करा रही थी। जिसे रूवाते हुए सील करने की कार्रवाई की गई है। वहां पीडीए की कार्रवाई का बोर्ड लगा दिया गया है। चेतावनी भी दी गई कि यदि बगैर मानचित्र पास कराए निर्माण कराया तो जुर्माना आदि की कार्रवाई
की जाएगी।
—————