प्रयागराज: ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत, महिला समेत दो घायल
प्रयागराज,03 मई (हि.स.)। घूरपुर थाना क्षेत्र में कांटी गांव के पास शनिवार को ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हैं।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र ने बताया कि लालापुर थाना क्षेत्र के छतहरा घुरेहठा गांव निवासी राम प्रवेश (60) अपने भतीजे सूरज पुत्र भइनलाल और पड़ोसी महिला पूनम (25) पत्नी अंजनी के साथ मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस लौटते समय शनिवार भोर में घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के समीप उनकी मोटर साइकिल में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में राम प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में पूनम और सूरज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने हादसे में घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गयाा और हादसे की खबर परिवार को दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
—————