एसएन मेडीकल कॉलेज : पहली बार रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी
जोधपुर, 3 मई (हि.स.)। डॉक्टर एसएन मेडीकल कालेज के अस्थि रोग विभाग में पहली बार रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की गई।
मेडिकल कालेज के मथुरा दास हॉस्पिटल में यूनिट हेड डॉक्टर अरुण वैश्य ने बताया कि अस्थि रोग विभाग हमेशा से ही आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन करता आया है और इसी कड़ी में मथुरा दास अस्पताल में पहली बार रोबोट की सहायता से घुटना प्रत्यारोपण (टीकेआर) सर्जरी की गई जो कि राज्य के किसी भी सरकारी अस्पताल की गई पहली सर्जरी है। डॉ अरुण वैश्य द्वारा की गई सर्जरी के बाद मरीज एकदम स्वस्थ है। ऑपरेशन टीम में अन्य डॉक्टर देवेंद्र सिंह गोदारा, डॉक्टर आशीष गौड़, डॉक्टर प्रवीण जांगिड, डॉक्टर कैलाश, सचिन,आकाश, चिराग के अलावा नर्सिंग कर्मी वालसामा, भूपेश, नारायण जोशी, बादामी, सुनील एवम अन्य आर्थो ओटी स्टाफ थे। एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर वंदना शर्मा ,डॉक्टर भरत चौधरी एवम रेसिडेंट डॉक्टर्स टीम में थे.
इसी प्रकार ही रोबोटिक टीकेआर सर्जरी डॉक्टर रामनिवास बिश्नोई एवम डॉ रामाकिशन की यूनिट में भी की गई। अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉक्टर किशोर रायचंदानी ने बताया ने बताया कि अस्थि रोग विभाग निरन्तर आधुनिक तरीके से कार्य करता रहता है और रोबोटिक सर्जरी से निश्चित रूप से मरीजों को और फायदा मिलेगा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर बी एस जोधा एवम अधीक्षक मथुरा दास माथुर अस्पताल डॉक्टर विकास राजपुरोहित ने बधाई दी।