संदिग्ध अवस्था में युवती का शव खेत से बरामद

संदिग्ध अवस्था में युवती का शव खेत से बरामद

चतरा, 3 मई (हि.स.)। पत्थलगडा पुलिस ने शनिवार शाम एक अज्ञात युवती के शव को बरामद किया है। शव संदिग्ध अवस्था में सिंघानी के परसोनिया नदी के किनारे एक खेत में मिला है। किसानों ने खेत में जींस और टॉप पहने एक युवती का शव होने की सूचना पुलिस को दी थी।

सब इंस्पेक्टर अरविंद राम दलबल के साथ यहां पहुंचे और शव को बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवकी का शव पेट के बल पड़ा था। पास में चप्पल, पानी का बोतल और एक प्लास्टिक भी था। पुलिस ने प्लास्टिक की जांच की तो एक पतला सा जैकेट और पर्स मिला।

पर्स में कुछ पैसे भी और एक साबुन भी रखा था। शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यहां शव मिलने की सूचना पर आसपास के काफी संख्या में लोग भी पहुंचे। शव को देखकर हत्या कर सुनसान जगह में फेकने का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

—————