दमोह-भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्य समीति की बैठक लिये गये अनेक निर्णय
दमोह, 23 जून (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्य समीति की बैठक दमोह नगर के एक निजि होटल में सम्पन्न हुई है। प्रदेश के 52 जिलों आये प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश के पदाधिकारियों ने दो दिनों तक चिंतन मनन किया। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया तो कार्य को गति देने का संकल्प लेने वालों को प्रोत्साहित किया गया।
इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ की ओर से सोमवार को बताया गया कि वर्ष 1955 में स्थापित हुये भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण हो गये हैं । पूरे देश में विविध प्रकार के आयोजनों को लेकर कार्य चल रहा है। मजदूरों के संरक्षण और संवर्धन के लिये लगातार कार्य करने वाला गैर राजनैतिक संगठन भारतीय मजदूर संघ है। दमोह में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय पदाधिकारी अखिल भारतीय उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, सुनील किरवाई प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर, सागर संभाग के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चैबे, जिला अध्यक्ष प्रवीण तिवारी सहित बडी संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
—————