मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा मध्य प्रदेश के गौरव, स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार, श्रद्धेय हरिभाऊ उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साहित्य के साथ मातृभूमि की सेवा के लिए उनका समर्पण वंदनीय है। उन्होंने ‘बापू के आश्रम में’, ‘सर्वोदय की बुनियाद’ जैसी कृतियों से साहित्य को समृद्ध किया।