बनवारी लाल शर्मा के अनुसार बुधवार को गणपति पूजन करने से बुद्धि, विवेक और कार्य में सफलता के योग बढ़ जाते हैं। विद्यार्थी, व्यापारी और नया कार्य शुरू करने वाले लोगों के लिए यह दिन खास लाभकारी होगा। चूंकि भगवान गणेश बुध ग्रह के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए इस दिन पूजा करने से बुध दोष भी दूर होते हैं। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, गणित, व्यापार और तर्कशक्ति का कारक माना गया है। बुधवार को पूजन करने से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और व्यापार में स्थिरता मिलती है। छात्रों को पढ़ाई में लाभ होता है। इस दिन 21 दूर्वा और मोदक अर्पित करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बार 10 दिन तक सूर्य-केतु की युति तुला और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगी। वहीं, चंद्रमा और मंगल की युति से लक्ष्मी योग भी बनेगा। तो 27 अगस्त से 6 सितंबर तक महोत्सव मनाया जाएगा।