रामलीला के मंचन को फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी तैयार कर रहे आकर्षक पर्दे

कुमाऊं विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी नेहा, किरण और सुमन चंद्र प्रकाश साह के निर्देशन में सूती कपड़ों पर भगवार श्री राम के दरबार के दृश्य आकर्षक कलाकारी व रंगों के साथ उकेर रहे हैं।

इनकी कलात्मकता से मंचन की भव्यता और बढ़ने की उम्मीद है। सभा के अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव जगदीश बावड़ी ने बताया कि इस वर्ष एक दर्जन से अधिक नए पर्दे कलाकारों के सहयोग से बनाए जा रहे हैं, जो मंचन के विभिन्न दृश्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाएंगे।