राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की जयंती पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि मुंशी जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 150 रात्रि विद्यालय खोले, जो समाज के लिए अमूल्य योगदान है। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण व संजय कुमार ‘संजू’, केएल आर्य, सुनीता आर्य, कैलाश आगरकोटी, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, सुरेश चन्द्र, इंदर कुमार, देवेंद्र प्रकाश, तारा आर्य, मनीष आर्य, त्रिभुवन अग्रगामी, अनिल कुमार गोरख, धर्मेंद्र कुमार, एनआर आर्य, पीआर आर्य, प्रकाश आर्य समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। समारोह में सम्मानित बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। संचालन राजेश लाल और महेश चंद्र ने किया।