महिला की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत

जानकारी के अनुसार, काम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से चंचला महतो गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति का नाम परेश चंद्र महतो है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों धान की रोपाई का काम चल रहा है और इसी दौरान यह दुखद घटना हुई। वहीं, बगल के खेत में काम कर रही अन्य दोनों महिलाएं बाल-बाल बच गईं।