पंचायत के विकास कार्यों को तय समय के अंदर पूरा करें अधिकारी : बाली

उन्होंने कहा नगरोटा के विकास कार्यों में जहां एक तरफ नगरोटा के लिए बड़ी योजनाओं पार्किंग, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, इंटरनेशनल फाउंटेन और वेडिंग डेस्टिनेशन, सयुंक्त कार्यालय भवन, फायर स्टेशन कार्यालय, नगरोटा, बड़ोह का सौंदर्यीकरण, मॉडल आईटीआई के कार्य हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गांवों का विकास भी उसी गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा बारिश के कारण टूटी सड़कों और रास्तों के निर्माण के कार्य तेज गति से चल रहे हैं।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को गांवों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिंचाई आदि के सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा गांव गरीब का विकास हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने नगरोटा के आईपीएच विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को भी सुना और मौके पर उनका निपटारा किया ।