महिला नगर सैनिकों के बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत परेड समारोह संपन्न

प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी संतोष मार्बल ने सोमवार को बताया कि 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ यह प्रशिक्षण सत्र सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें महिला नगर सैनिकों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल,प्राथमिक चिकित्सा,कानून व्यवस्था और नागरिक सहयोग जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला नगर सैनिकों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में प्रशिक्षण अधिकारी,पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और नगर सैनिकों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उन्हाेंने बताया कि परेड पासिंग आउट का कार्रवाई में पूरी 10 महिला नगर सैनिकों की 10 टुकड़िया द्वारा शुरुआत में लाइन फार्मेशन में धीरे चाल की कार्रवाई से मंच के दाहिने सैल्यूट करते हुए गुजारा गया। ततपश्चात दूसरे राउंड पर लाइन फॉर्मेशन में ही तेज चाल के साथ दाहिने देख करते हुए गुजारा गया, फिर दो प्लाटून कुल की बदौलत नौकरी उन्हीं को 60 महिला नगर सैनिकों को मंच के सामने पीटी का प्रदर्शन किया गया। बाद परेड को समीक्षा क्रम में बुलाया गया, तत्पश्चात निसान पार्टी द्वारा अपनी पूरी कार्रवाई किया गया। साथ ही कार्रवाई के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाया गया। शपथ पश्चात प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने वाले महिला सैनिकों को उप महानिरीक्षक के कर कमलों द्वारा सभी को पुरस्कार वितरण किया गया। तत्पश्चात परेड कमांडर द्वारा अनुमति प्राप्त कर निष्क्रमण की कार्रवाई किया गया जिसमें दोनों ओर से सभी प्लाटूनों को मंच के दाहिने बाएं धीरे चाल से दाहिने बाएं देख की कार्रवाई करते हुए निष्क्रमण हो गया।