जेडीए ने 6 बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

जयपुर, 30 अप्रैल । जेडीए के प्रवर्तन दस्ते द्वारा सांगानेर में 6 बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। साथ ही दो अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गई।

उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-14 में स्थित ग्राम वाटिका, निम्बड़ी रोड पर करीब 06 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई सीमेन्ट के ब्लॉक की बाउण्ड्रीवाल, टीनशेडनुमा कोठरियां व अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। जेडीए द्वारा ध्वस्तीकरण में हुए 22 हजार रुपए के खर्चे की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जावेगी। जोन-04(सी) में स्थित टोंक रोड तरूछाया नगर के प्लाट नंबर 153 में ग्राउण्ड$, प्रथम और द्वितीय मंजिला अवैध निर्माण को सील किया गया। जविप्रा द्वारा सीलिंग में हुए 72 हजार रुपए के व्यय की नियमानुसार संबंधी से वसूली की जाएगी। जोन-13 में अवस्थित दिल्ली अजमेर बाइपास के पास बीलपुर के खसरा नंबर 734, 736/932 करीब 1/2 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर बनाई गई बाउण्ड्रीवाल, मिट्टी की डोल, सीमेन्ट के पिल्लर गाड, तारबंदी कर कन्टेनर लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 02 करोड़ रुपए है।