जयपुर, 17 अप्रैल । गृह रक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत 84 पदों के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता (पीईटी) एवं शारीरिक मापतौल (पीएसटी) परीक्षा का आयोजन 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
उप महासमादेष्टा गृह रक्षा, विजय सिंह भाम्भू ने बताया कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 अप्रैल 2026 को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित हों। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।