रामगढ़, 25 अप्रैल । रामगढ़ के निवर्तमान एसपी अजय कुमार अपने विदाई समारोह में काफी भावुक नजर आए। रामगढ़ के मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क में आयोजित विदाई सम्मान समारोह में वह अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। उन्होंने 1 साल 10 महीने के कार्यकाल में रामगढ़ जिलावासियों को ही अपना परिवार बना लिया था। जब लोगों ने उनके मृदुभाषी होने और बड़ी से बड़ी समस्या को बड़ी शालीनता से हल करने की बात की तो एसपी अजय कुमार ने इसका श्रेय अपनी पूरी टीम और रामगढ़ जिला वासियों को दिया। रामगढ़ जिले को उन्होंने बेहद प्यारा गीत सुनाकर अलविदा कहा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ में उन्हें काफी प्यार मिला है। प्रशासनिक स्तर पर, पुलिस पदाधिकारी के द्वारा, मीडिया जगत से जुड़े लोग और समाज के प्रबुद्ध नागरिक उनके परिवार के ही अंग बन गए थे। उनके बारे में भी कई अनसुनी कहानियां सामने आई।
ट्रेनिंग में जो सीखा वह भविष्य में आएगा काम : गौरव गोस्वामी
इस दौरान रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित हुए गौरव गोस्वामी ने भी कहा कि एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में उन्होंने 10 महीने में जितना कुछ सीखा है उतना कहीं और नहीं सीख पाते। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध जैसे संवेदनशील इलाके में एसपी के द्वारा उन्हें खुली छूट दी गई। काफी कुछ सिखाया गया और जनता के साथ बेहतर व्यवहार कैसे किया जाए, इसके बारे में भी उन्हें सीखने को मिला। भविष्य में वह भी इस फार्मूले पर अपना काम करेंगे। डीसी, एसपी वह अन्य अधिकारियों ने उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
इस दौरान डीसी ऋतुराज, एसपी मुकेश कुमार लुनायत, डीएफओ नीतीश कुमार, पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर चंदन वत्स, प्रशिक्षु डीएसपी फैजान अहमद, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, एनडीसी रविंद्र कुमार गुप्ता, डीसीएलआर दिप्ती प्रियंका कुजूर ने एसपी अजय कुमार और गौरव गोस्वामी के उज्जवल भविष्य की कामना की।