चोरों ने बंद घर में की लाखों की चोरी

मीरजापुर, 17 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में जनपद चुनार कोतवाली क्षेत्र के नागरपुर मोहल्ले में शुक्रवार को चोरों ने शुक्रवार को बंद मकान से 97 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सीएचओ विजय शंकर पांडेय अपने बेटे को प्रवेश परीक्षा दिलाने सुबह वाराणसी गए थे। उनकी पत्नी शशिप्रभा, जो शिक्षामित्र हैं, घर में ताला बंद कर स्कूल पढ़ाने चली गई थीं। इसी बीच सुबह करीब आठ बजे दोपहर एक बजे के बीच चोरों ने सुनसान घर को निशाना बना लिया।

गृहस्वामी के अनुसार, जब वह दोपहर करीब एक बजे वापस लौटे तो चैनल के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर पंखे और बल्ब जल रहे थे, जबकि आलमारी और बक्से खुले पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने आराम से घर खंगालते हुए 97 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, कान के झुमके और चांदी की पायल समेत लाखों रुपये के कीमती जेवरात पार कर दिए।

सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी मंजरी राव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।