मुख्यमंत्री योगी से मिलेंगे कालीन-दरी सेक्टर के प्रतिनिधि ऋषभ जैन, साझा करेंगे करघों की खामोशी का दर्द

मीरजापुर, 19 अप्रैल । विंध्य क्षेत्र के गांवों में अब करघों की आवाज पहले जैसी नहीं रही। जिन घरों में कभी दिन-रात कालीन बुनाई होती थी, वहां आज सन्नाटा है। कारीगर मजदूरी या दूसरे काम की तलाश में पलायन कर रहे हैं। क्या विश्वप्रसिद्ध कालीन इंडस्ट्री सरकारी उदासीनता की भेंट चढ़ रही है? क्या बुनकरों का पलायन और इंडस्ट्री का डाउनफॉल सिस्टम की विफलता का नतीजा है? इन सवालों के साथ उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद में कालीन एवं दरी सेक्टर के प्रतिनिधि, विक्रम कार्पेट्स के सीईओ और हथकरघा हस्तशिल्प निर्यातक कल्याण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अटल सम्मान 2024 से सम्मानित ऋषभ कुमार जैन जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद करेंगे।