नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम का भी वर्चुअल माध्यम से प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना
एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग
लेकर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इसके उपरांत
महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल
महिलाओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोषों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके साथ ही सैंकड़ों महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ धार्मिक माहौल में मंदिर परिसर
में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला
विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, श्री शिव मंदिर सीसवाल धाम प्रधान घीसा राम
जैन, रोहताश, तरसेम गोयल, हनुमान, सुभाष, रोहतास सैनी, डॉ. शेरसिंह सैनी, अजीत सिंह,
सरपंच पालेराम, बलवंत जौहर, रामचन्द्र, धारा राम सैनी, रामनिवास सैनी, समीर सैनी, संत-महात्मा,
जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित
रहे।