हांसी : डंपिंग स्टेशन में डाले जा रहे कचरे के विरोध में किसानों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

गए हैं, जिससे किसानों की खेती और पशुपालन प्रभावित हो रहा है।

नगर परिषद द्वारा खुले क्षेत्र में कूड़ा कर्कट

डंप किए जाने से नाराज किसानों ने बुधवार को अर्ध नग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। अर्धनग्न

किसानों ने खेतों से फैले हुए प्लास्टिक, पोलिथीन व कचरे को इकट्ठा किया। किसानों ने

बताया कि कचरे, पोलिथीन और प्लास्टिक के कारण वे खेतों में खड़े गेहूं के अवशेषों से

पशुओं के लिए तूड़ी तैयार नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका पशुपालन प्रभावित हो रहा

है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद यहां खुले

में शहर का सामान्य कचरा और अस्पतालों का बायो-वेस्ट डंप कर रही है। इससे इलाके में

लगातार बदबू, धुआं और प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो

रही है। बीड़ फार्म के सरपंच प्रतिनिधि अनूप और सैनीपुरा के सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र

ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। ग्रामीण लंबे समय से डंपिंग स्टेशन

हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की

गई है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने प्रशासन को चेतावनी

दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों

ने कहा कि उन्हें अपने खेतों में फैल रहा हांसी शहर का कचरा और अस्पतालों का बायो-वेस्ट

उठाना पड़ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक है। ग्रामीणों का कहना

है कि यदि इस अवैध डंपिंग पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो यह समस्या भविष्य में और

गंभीर हो सकती है।