जींद, 05 मई । सीआईए स्टाफ सफीदों ने बड़ी मात्रा में अवैध बम व पटाखे सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपित बम पटाखों को लेकर लाइसेंस दिखाने में नाकाम रहे। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
सीआईए स्टाफ सफीदों के इंचार्ज राधेश्याम ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम बस अड्डा खांडा के पास मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि गांव खांडा निवासी रामविलास, बाहरी करनाल निवासी संदीप मिल कर खांडा में शमशान घाट के पास रामबिलास के पशुओं के बाडे में अवैध पटाखे बेचने का काम करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो एक लड़का दिखाई दिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम रामविलास बताया।
नियमानुसार फायर बिग्रेड को सूचित करके फायर बिग्रेड कर्मचारियों को साथ लेकर बाडे कि नियमानुसार तलाशी लेने पर 435 पेटी बम व पटाखे बरामद हुए। जिनका कुल वजन करने पर तीन हजार 294 किलो पाया गया। यहां मौके पर संदीप भी मिला। पुलिस ने रामविलास व संदीप से जब बम पटाखों को लेकर लाइसेंस मांगा तो वो दिखाने में नाकाम रहे। जिस पर पटाखों को नियमानुसार कब्जा में ले लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एक्सपलोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।