पौड़ी गढ़वाल, 06 मई । हिमालय क्रांति पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ने सतपुली के रेतपुर में युवक के आत्महत्या मामले में आक्रोश जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के कार्यालय में ज्ञापन साैंपा है।
ज्ञापन में सतपुली थाना क्षेत्र के ग्राम रैतपुर निवासी 20 वर्षीय पंकज पुत्र स्व. प्रकाश चंद्र की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार थानाध्यक्ष सतपुली व अन्य पुलिसकर्मियों पर बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। बीती 2 मई को सतपुली पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में मृतक ने सतपुली पुलिस पर बाइक गलत तरीके से सीज करने, घसीट-घसीट कर मारने, थाने में परिजनों के सामने जलील करने, परिजनों से भद्दी गाली-गलौज करने तथा थानाध्यक्ष पर फरियादियों से बिना वजह मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
प्रदेश महासचिव डा.दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल जब एसएसपी कार्यालय पहुंचा तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी दोनों ही कार्यालय में नहीं थे। मजबूरन ज्ञापन एसएसपी के पीआरओ को पढ़कर सौंपा गया।