केलो नदी में अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़, 04 मई । शहर के न्यू मरीन ड्राइव प्रगति नगर के सामने केलो नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

आज सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव उतरता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर मामले की जांच जारी है।