(साक्षात्कार) दर्शकों को हंसाना किसी भी कलाकार की सबसे बड़ी जीत है : अक्षय कुमार

बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की अपनी एक अलग पहचान रही है। ऐसी फिल्में न सिर्फ दर्शकों को हंसाती हैं, बल्कि लंबे समय तक उनकी यादों का हिस्सा भी बनी रहती हैं। जब बात ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज़ी की हो, तो दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं। अब ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए एक बार फिर हंसी और मनोरंजन का बड़ा धमाका होने जा रहा है। फिल्म में एक बार फिर कई बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे, जिनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी समेत कई कलाकार शामिल हैं।