सवाल उठाए जाने के कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं परनीत कौर ने ढिल्लों को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।
बुधवार को आयोजित
कार्यक्रम में जहां केवल सिंह
ढिल्लों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालना था, परनीत कौर ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर
2027 के पंजाब विधानसभा
चुनावों की तैयारी करने का संदेश दिया। कौर ने
कहा कि केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति पार्टी हाईकमान ने की है इसलिए उन्हें उनका पूरा सहयोग और समर्थन
मिलेगा।
परनीत कौर ने केवल
सिंह ढिल्लों को संबोधित करते हुए कहा, “पार्टी हाईकमान ने आप पर भरोसा जताया है। आपसे पहले जिन नेताओं ने पार्टी को मजबूत
करने में योगदान दिया है, हम उनका भी
धन्यवाद करते हैं। हमें सभी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करना होगा ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता मिल
सके।”
गौरतलब है कि
इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केवल सिंह ढिल्लों की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में
सफलता को लेकर संदेह जताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि भले ढिल्लों कभी उनके
करीबी रहे हों लेकिन पिछले कई
वर्षों से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने उन मीडिया रिपोर्टों का भी
खंडन किया था, जिनमें दावा किया
गया था कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल सिंह ढिल्लों के नाम की सिफारिश उन्होंने
की थी।