तीन जुलाई को वेव्स ओटीटी पर रिलीज होगी। कान्स फिल्म मार्केट में विशेष स्क्रीनिंग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना बटोरने के बाद फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी।
जयपुर पहुंचे फिल्म के अभिनेता, लेखक, निर्देशक एवं निर्माता सोनू रणदीप चौधरी, निर्माता रोहित माखीजा, मनीष गोपलानी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक एवं गायक गाजी खान बरना, सह-निर्माता अजय राठौड़, अभिनेता शंभू महाजन, देव शर्मा, महेश जिलावा, वंदना गुप्ता तथा हेड ऑफ प्रोडक्शन एवं आर्ट डायरेक्टर यतीन राठौड़ ने बताया कि बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के धोळिया गांव में फिल्माई गई ‘ओमलो’ एक सात वर्षीय बच्चे और एक ऊंट के जीवन के माध्यम से संघर्ष, संवेदनाओं और सामाजिक सोच को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया गया है और इसकी पूरी शूटिंग राजस्थान में हुई है। फिल्म ने अमेरिका के अटलांटा इंडियन फिल्म फेस्टिवल, राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, नई दिल्ली फिल्म फेस्टिवल, गोल्डन ज्यूरी अवॉर्ड्स, बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और ग्लोबल बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, निर्देशक, अभिनेता, संगीत निर्देशक और बाल कलाकार सहित अनेक पुरस्कार अपने नाम किए हैं।
सोनू रणदीप चौधरी ने कहा कि ‘ओमलो’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राजस्थान की संस्कृति और लोकजीवन का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने बताया कि वेव्स ओटीटी के माध्यम से यह फिल्म दुनिया के 120 देशों तक पहुंचेगी, जिससे राजस्थानी भाषा, संस्कृति और स्थानीय कलाकारों को वैश्विक पहचान मिलने के साथ प्रदेश के फिल्म उद्योग के लिए नए अवसर भी खुलेंगे।