सिद्धार्थनगर, 02 जून । उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के बर्डपुर ब्लाक के सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशनरप्पा जी एन की अध्यक्षता में किसान सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को विश्व प्रसिद्ध नमक चावल का उत्पादन बढ़ाने तथा इसके लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी शिवशनरप्पा जी एन ने बताया कि सरकार द्वारा काला नमक चावल को एक जनपद एक उत्पाद में शामिल किया गया है। इसकी खेती करने के लिए सरकार द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। प्रोसेसिंग के लिए भी सुविधा उपलब्ध है। महिला समूह के माध्यम से आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। किसान इसके लिए तकनीकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ से प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा काला नमक चावल की खेती करने तथा इसमें आवश्यक उर्वरक एवं खर पतवार प्रवंधन तथा गुणवत्ता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।