जींद : रेलगाड़ी के आगे कूद युवक ने की आत्महत्या

जींद, 07 जुलाई । जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर गांव पिंडारा रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार रात युवक ने रेलगाड़ी के आगे आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

इम्पलॉयज कालोनी निवासी 21 वर्षीय विक्की रोहतक में किसी कपंनी में काम करता था। जिसने सोमवार रात गांव पिंडारा रेलवे स्टेशन के निकट रेलगाड़ी के आगे आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक की जेब से मिले दस्तावेज के आधार मृतक की पहचान संभव हो पाई। मृतक के पिता जरनैल ने बताया कि विक्की से अक्सर बातचीत होती थी। शनिवार को घर आने की बात कह रहा था लेकिन वह घर नहीं आया। घर न आने पर विक्की से बात भी हुई थी, सब कुछ ठीक था।

विक्की ने ऐसी कोई बात भी नहीं की कि वह परेशान हो। अब विक्की कब जींद आया उसके बारे में उन्हें कोई पता नहीं है। मंगलवार को रेलवे पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार को जानकारी देते हुए रेलवे थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।