राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता में 500 छात्र लेंगे हिस्सा

रामगढ़, 15 जुलाई । रक्षा बंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग की ओर से आयोजित होने वाले ” राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता के लिए बुधवार को रामगढ सब डिवीजन मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय और प्रधान डाकघर रामगढ कैन्ट के पोस्टमास्टर मो जसीम खान ने कई विद्यालयों में जाकर प्रचार प्रसार किया। इसी क्रम में वे राम प्रसाद चन्द्रभान सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रवीण से मिले।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के डिजीटल युग में डाक विभाग की एक अच्छी पहल है जिसमें बच्चों में उनकी रचनात्मक क्रियाकलापों का भी विकास होगा। उन्होंने अपने विद्यालय से 500 बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की बात कही।

मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने कहा कि जिले के सभी स्कूलों में जाकर प्रतियोगिता की जानकारी दी जा रही है। अधिक से अधिक बच्चों को शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक शिक्षक सुनील कुमार, संगीता मिश्रा, निकिता शर्मा, अंजू कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।