सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा: सांसद, विधायक व अफसरों की मौजूदगी में समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी, मौके पर ही समस्याओं का समाधान

हल्द्वानी , 10 जुलाई । प्रदेश सरकार ,जन-जन के द्वार पहल के तहत आयोजित सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा में ब्लाक कार्यालय सभागार हल्द्वानी में बहुउउदेशीय शिविर में 105 शिकायतें दर्ज हुई। 86 जनशिकायतों का शिविर में मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि 390 लोगों को जकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया गया।

शिविर में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा अनेकों योजनायें संचालित की जा रही हैं जिससे सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा राज्य की मातृशक्ति के उत्थान और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं से महिलाओं को न केवल स्वरोजगार मिल रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से भी सशक्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए कर्मठ (मेहनती) होना और कार्य के प्रति सच्ची लगन का होना सबसे आवश्यक है। कर्मठता आपको सही दिशा में प्रयास करने की ऊर्जा देती है। उन्होंने कहा लखपति दीदी योजना ग्राम में निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। इस योजना से स्वयं सहायता समूहों एस.एच.जी. से जुड़ी महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता देकर उनकी आय 1 लाख हो रही है।जिले के प्रभारी सचिव उत्तराखंड शासन में सचिव बाल विकास, महिला सशक्तिकरण चन्द्रेश कुमार यादव ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकना है।

इसके लिए जनपद नैनीताल में एस.एच.जी समूहों द्वारा अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे है। उन्होंने मौन पालन एवं मशरूम उत्पादन में आगे आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि लोग मौनपालन एवं मशरूम उत्पादन में अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर अपनी आर्थिकी को मजबूत करें।सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा शिविर में रकसिया नाला,सडक, अतिक्रमण, भूकटाव, विद्युत आदि की समस्यायें लोगों द्वारा रखी गई जिनका मौके पर अधिकारियों से संवाद कर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे द्वारा समाधान किया गया।

शिविर में ग्राम प्रधान हरिपुरनायक ने बताया कि रकसिया नाले पर बीते वर्ष लगभग 1 किमी नाले को खोद देने से उनके गांव में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए,सिचाई को संयुक्त निरीक्षण कर सात दिनों के भीतर समाधान करने के निर्देश दिये।शिविर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों ब्लाक सभागार की क्षमता बढ़ाने जाने का मामला रखा गया जिस पर सचिव द्वारा मौके पर सभागार के विस्तारीकरण किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देश दिये।शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक, कृषि विभाग, डेयरी, पशुपालन, उद्योग,बाल विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में एन.आर.एल.एम. विभाग की पुस्तक का विमोचन सांसद अजय भटट, क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, सचिव चन्द्रेश कुमार यादव, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे,ब्लाक प्रमुख मंजू गौड दर्जा राज्यमंत्री योगेश रजवार, मोहनी पोखरिया मोहन पाठक, आदि के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

एनआरएलएम द्वारा विमोचित पुस्तक में विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजमानस हेतु दी गई है ताकि आम जनता जागरूक हो और योजनाओं से लाभाविन्त हो सके।शिविर में दर्जा मंत्री योगेश रजवार, मोहनी पोखरिया, मोहन पाठक के साथ ही सदस्य दिशा, शान्ति भटट, कनिष्ठ प्रमुख कमल भण्डारी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत,खण्ड विकास अधिकारी असगर तनवीर के साथ ही विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह के सदस्य व क्षेत्रीय जनता बहुतायत संख्या में उपस्थित रही।