भोटेकोशी बाढ़: रसुवा और नुवाकोट को छोड़कर 1,433 नेपाली और विदेशी नागरिक संपर्कविहीन

काठमांडू, 27 अगस्त । भोटेकोशी में आई भीषण बाढ़ के कारण रसुवा और नुवाकोट को छोड़कर देशभर में 1,433 नेपाली और विदेशी नागरिक संपर्कविहीन हैं।

राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, गुरुवार दोपहर ढाई बजे तक देशभर से संपर्कविहीन नागरिकों का आंकड़ा प्राप्त हुआ है।

प्राधिकरण के मुताबिक, रसुवा और नुवाकोट को छोड़कर देश के सातों प्रदेशों के 916 नेपाली नागरिक और 517 विदेशी नागरिक संपर्कविहीन हैं। प्राधिकरण रसुवा और नुवाकोट का अलग से आंकड़ा संकलित कर रहा है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कोशी प्रदेश में 80 लोग संपर्कविहीन हैं। इनमें जलविद्युत कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी, कारोबारी और व्यापारी शामिल हैं। ये लोग कोशी प्रदेश के 11 जिलों से संबंधित हैं।

इसी तरह मधेश प्रदेश में 37, रसुवा और नुवाकोट को छोड़कर बागमती प्रदेश में 420 और गंडकी प्रदेश में 84 लोग संपर्कविहीन हैं।

वहीं, लुंबिनी प्रदेश में 105, कर्णाली प्रदेश में 118 और सुदूर पश्चिम प्रदेश में 72 लोग संपर्कविहीन बताए गए हैं।