नई दिल्ली, 02 अगस्त । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया और कहा कि जनता से सीधा संवाद ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार रेखा गुप्ता ने इस दौरान मरीज़ों तथा उनके परिवारों से बातचीत की। उनके अनुभव, सुझाव और उम्मीदें सुनीं। अस्पताल में साफ़-सफ़ाई, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को तुरंत जरूरी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को समय पर, सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।