उत्तरकाशी, 11 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय ध्वज तैयार करनें में जुटी है। समूह की महिलाओं की ओर से तैयार किए तिरंगा हर घर व सरकारी कार्यालयों में लगाया जायेगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत भटवाड़ी व डुंडा ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाअें ने आत्म निर्भर की ओर कदम बढ़ाया है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए राष्ट्रीय ध्वज बनाने का कार्य समूह की महिलाओं को दिया गया है।
डुंडा व भटवाड़ी ब्लॉक के 27 की समूह की 75 महिलायें अब तक 2500 से अधिक तिरंगा बनाकर तैयार कर चुकी है। इतना ही नही जिले के विभिन्न विभागों में अब तक स्वयं सहायता समूह विभिन्न स्रोतों से 23,700 तिरंगा क्रय कर उपलब्घ करा चुकी है। शासन के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर नगर पालिका परिषद, बाड़ाहाट सहित सभी नगरपालिकाओं और विभागों की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं। अभियान के तहत पालिका क्षेत्र के समस्त प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को देशभक्ति की थीम पर तिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है।
इनका कहना –
हर घर तिरंगा अभियान के तहत अब तक 2500 से अधिक तिरंगा महिलायें तैयार कर चुकी है। विभाग की आपूर्ति करने के लिए भी स्वयं सहायता समूह की महिलायें विभिन्न स्थानों से 23,700 तिरंगा क्रय कर विभागों को उपलब्घ करा चुकी है। जिसका लाभांश सीधे समूह की महिलाओं को मिल रहा है।
– कपिल उपाध्याय, पीएम रीप परियोजना, उत्तरकाशी।