बलरामपुर, 25 सितंबर । आर्थिक कठिनाइयों के बीच उच्च शिक्षा जारी रखने और पीएससी की तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देख रही ग्राम बदर निवासी कुमारी पुष्पांजलि ऋषि को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से आर्थिक मदद मिली है। आज शुक्रवार को जारी जानकारी के अनुसार योजना के तहत उनके बैंक खाते में 20 हजार रुपये की सहायता राशि पहुंची है।
पुष्पांजलि का परिवार कृषि और मजदूरी पर निर्भर है। उच्च शिक्षा का खर्च उठाना परिवार के लिए चुनौती बन रहा था। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया और सहायता राशि प्राप्त की। इसके बाद पुष्पांजलि अपनी पढ़ाई के साथ पीएससी की तैयारी भी जारी रख रही हैं।
पुष्पांजलि का कहना है कि आर्थिक कठिनाइयों के बीच मिली सहायता से उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं हुई और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का हौसला मिला है। उन्होंने बताया कि वे आगे प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।