हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया।
धर्मखेड़ी निवासी साहिल उर्फ दीपक अपने पिता होशियार सिंह के साथ खेती-बाड़ी
करता था। परिवार के पास पांच एकड़ जमीन है, जबकि सात एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती की
जा रही थी। मंगलवार शाम दीपक बाइक पर खेत में सिंचाई के लिए गया था। रात को उसने दोस्तों
के साथ खेत में शराब पार्टी की। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
बुधवार सुबह खेत का पड़ोसी वहां पहुंचा तो दीपक की बाइक खड़ी दिखाई दी। आवाज लगाने
पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे की छत पर जाकर देखा तो दीपक खून से लथपथ पड़ा
था। पड़ोसी ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके से कस्सी, कांच की
बोतल और अन्य संदिग्ध सामान मिला। इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात के समय कई लोग
वहां मौजूद थे।
बॉक्सिंग के दौरान हुई थी प्रिंस से दोस्ती
परिजनों के अनुसार दीपक बॉक्सिंग खेलता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती रोहतक जिले
के गांव अजायब भराण निवासी प्रिंस से हुई थी। दोनों में दोस्ती के बाद एक-दूसरे के
घर आना-जाना था। मंगलवार को भी प्रिंस अपने कुछ साथियों के साथ दीपक के पास आया था
और सभी ने खेत में पार्टी करने का कार्यक्रम बनाया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रिंस
और उसके साथियों ने दीपक पर हमला कर उसकी हत्या की है। दीपक अविवाहित था और परिवार
में उसका एक बड़ा भाई तथा एक बहन है।
प्रिंस और उसके साथियों पर हत्या का केस
बास थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि मृतक के पिता होशियार सिंह की शिकायत
पर प्रिंस और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले
की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी
कर रही हैं और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।