नैनीताल, 06 अक्टूबर । कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के शोध छात्र डॉ. तनय बर्मन का भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय नई दिल्ली के राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन (एनएमएचएस) के परियोजना प्रबंधन इकाई में वैज्ञानिक सलाहकार के दो पदों में चयन हुआ है।
डॉ. तनय बर्मन ने डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कुल्लू के पूर्व निदेशक डॉ. एसएस सामंत तथा विभाग के प्रोफेसर ललित तिवारी के निर्देशन में पीएचडी पूरी की है। उनके 35 शोध पत्र और तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
इससे पूर्व वे हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचएफआरआई), शिमला तथा भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई), देहरादून में पोस्ट डॉक्टोरल फेलो के रूप में कार्य कर चुके हैं।
उनकी सफलता पर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. संजय पंत, मुख्य प्रॉक्टर प्रो. हरीश बिष्ट, कूटा परिवार तथा एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. जीके जोशी, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. भुवन आर्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
