बिजनौर, 15 अक्टूबर । उत्त्तर प्रदेश के जनपद बिजनाैर में गुरुवार काे अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के अवसर पर कृषि विभाग, जनपद बिजनौर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) नगीना में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रतिभागी महिला कृषकों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों को वैज्ञानिक खेती की उपयोगिता, उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने नवीन कृषि ज्ञान, आधुनिक तकनीकों और बेहतर उत्पादन पद्धतियों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से खेती की लागत को नियंत्रित करने तथा उत्पादन एवं आय में वृद्धि करने की संभावनाओं को बेहतर बनाया जा सकता है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कमलेश देवी पत्नी विजय सिंह चौहान, ममता पत्नी विजय कुमार, जगवती पत्नी सतपाल, दीक्षा पत्नी हिमां सिंह तथा कुमारी स्वामी पुत्री प्रेम सिंह को कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ महिला वैज्ञानिकों एवं उप कृषि निदेशक बिजनौर द्वारा सम्मानित किया गया।
