रेलवे द्वारा त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-बयाना-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का 06 से 20 नवम्बर तक भरतपुर तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19721, जयपुर-बयाना एक्सप्रेस रेलसेवा 06 से 20 नवम्बर 2026 तक जयपुर से अपने निर्धारित समयानुसार प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा बयाना स्टेशन पर 12.20 बजे आगमन कर 12.22 बजे प्रस्थान करेगी तथा 13.00 बजे भरतपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19722, बयाना-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 06 से 20 नवम्बर तक बयाना के स्थान पर भरतपुर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा बयाना स्टेशन पर 14.08 बजे आगमन कर 14.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा अपने निर्धारित समयानुसार जयपुर पहुंचेगी।
इस अस्थाई विस्तार से त्यौहारों के दौरान जयपुर, बयाना एवं भरतपुर के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
