भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में गिरिडीह सीट के संभावित प्रत्याशी के नामों पर चर्चा

गिरिडीह, 21 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गिरिडीह विधानसभा उप चुनाव को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु, पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी , केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश संगठन के पदधारी पवन साइ , गणेश मिश्र सहित अन्य नेता मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह विस सदर सीट पर होने वाले उप चुनाव में संगठानात्मक तैयारियों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा विस उपचुनाव में जीत के समिकरणों को ध्यान में रखते हुए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर गहन मंथन हुआ। होटल अशोका इंटरनेशनल के कॉन्फ्रेस हाल में भाजपा प्रदेश प्रमुख के नेतृत्व में आयोजित बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर हुई। इस दौरान सामुहिक रूप वंदेमातरम गीत गाया गया।

इधर, बैठक में शामिल होने गिरिडीह पहुंची केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य में सतारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में खनिजों की लूट के साथ ही केन्द्र प्रायोजित जन कल्याण की जल जीवन सहित अन्य योजनाओं में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। केन्द्र की और से समय पर केंद्रांश आंवटन के वावजूद गरीबों को समय पर पैंशन का भुगतान नहीं हो रहा है।