अनूपपुर: न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का हुआ समापन, मोटर बाइक रैली निकालकर दिया विधिक जागरूकता का संदेश

अनूपपुर, 20 नवंबर । मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, माया विश्वलाल के मार्गदर्शन तथा प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश आशुतोष अग्रवाल के अध्यक्षता में शुक्रवार को न्यायोत्सकव विधिक सेवा सप्ताह का समापन में दो पहिया वाहन रैली सहित निबंध, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का समापन पर प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश आशुतोष अग्रवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये बताया कि आमजन में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना, विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना तथा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को न्याय तक पहुच सुगम करना है।

इस दौरान न्यायालय परिसर अनूपपुर से बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पैरालीगल वॉलंटियर्स, न्यायालयीन कर्मचारी एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत शासकीय तुलसी महाविद्यालय, संस्काार विधि महाविद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, शासकीय उत्कृाष्टश विद्यालय, मॉडल उच्चशतर माध्यैमिक विद्यालय, भारत ज्योति एवं लिटिल स्टेप स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विधिक विषयों पर बनाये गये पोस्टार एवं चित्रकला व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं निबंध, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक तथा मैराथन दौड़ के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मैराथन दौड़ में शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र राजकुमार प्रजापति, द्वितीय स्थान पर बी.एससी. द्वितीय वर्ष के छात्र बृजेश सिंह राठौर तथा तृतीय स्थान पर बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र सत्यम जायसवाल रहे। तीनों विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्रीकृष्ण डागलिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चैनवती ताराम, न्ययाधीश रावेन्द्र कुमार सोनी, विधि डागलिया, सृष्टि साहू, अभिभाषक संघ अध्यक्ष संतोष सिंह परिहार, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटेल, शासकीय अभिभाषक पुष्पेन्द्र मिश्रा, सचिव अभिभाषक संघ रामकुमार राठौर, प्रो. नीरज श्रीवास्तीव, तरन्नुम खान, प्रो. सरिता चौरासिया, पैरालीगल वालेंटियर्स सहित न्यायालीन कर्मचारीगण एवं विद्यार्थीगण एवं शिक्षक उपस्थित रहें, संचालन डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल साबिर अली द्वारा किया।