अवैध शराब के जखीरे को पुलिस ने किया नष्ट

हरिद्वार, 07 मार्च (हि.स.)। अलग-अलग समय में शराब तस्करों से पकड़े गए देसी शराब के जखीरे को रानीपुर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नष्ट कर दिया। उक्त शराब करीब तीन सालों से पुलिस के मालखाने में सड़ रही थी।

आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा मालो के निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इनके अनुपालन में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2021 से 2023 तक बरामद अवैध देशी शराब की कुल 67 बोतलें नष्ट की गई। इस दौरान निगरानी कमेटी जिनमें सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर हरिद्वार जितेंद्र मेहरा, तहसीलदार व आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा मालगृह में काफी पुराने पड़े जुआ अधिनियम के कुल सात व शस्त्र अधिनियम के कुल पांच मालो को भी निगरानी कमेटी के समक्ष नष्ट किया गया।