अंतर सचिवालय टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी: हरिकेन, विंग्स ने दर्ज की जीत

देहरादून, 12 मार्च (हि. स.)। अंतर सचिवालय टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी के तहत मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में हरिकेन ने ईगल्स को और दूसरे मैच में विंग्स ने राइजिंग को शिकस्त दी।

महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आज के पहले मैच में सचिवालय हरिकेन ने ईगल्स को 37 रन से हरा दिया। टीम हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 06 विकेट के नुकसान पर कुल 160 रन बनाए। अनुज ने नाबाद 61 रन बनाए। सचिवालय ईगल्स की तरफ से गेंदबाजी में देवेन्द्र रतूड़ी और सूरज ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल्स की टीम कुल 20 ओवरों में 08 विकेट पर 123 रन ही बना पाई। देवेन्द्र रतूड़ी ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। आशीष ने 3 और अनुज ने 1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच अनुज चमोली को दिया गया। *फाइटर ऑफ द मैच देवेन्द्र रतूड़ी को दिया गया।

आज के दूसरे मैच में विंग्स ने राइजिंग को 33 रन से हराया। विंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 09 विकेट पर 179 रन बनाए । संजय जोशी ने शानदार 39 और सुंदर ने 28 रन बनाए। अनूप ने 3 और शुभम ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग की टीम ने 20 ओवरों में 08 विकेट पर 146 रन बनाए। दीपक डिमरी ने 73 रन बनाए। शिवेंद्र ने 03, महेश ने 02 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच शिवेंद्र को दिया गया व फाइटर ऑफ द मैच दीपक डिमरी को दिया गया।